फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three killed by Corona, 32 found new infected

कोरोना से तीन की हुई मौत, 32 मिले नए संक्रमित

Thu, 27 May 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 32 found new infected
कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में धीमी जरूर हुई है लेकिन मौत का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। बीते चौबीस घंटे के अंदर राजकीय मेडिकल कालेज में तीन की मौत हुई तो वहीं बृहस्पतिवार को जिले में कुल 32 नए संक्रमित मिले। जहानागंज संवाददाता के अनुसार बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में तीन की मौत हुई है। सभी मरने वाले जिले के ही रहने वाले है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय अधेड़ को 26 मई की रात 12:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह 5:40 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं रौनापार क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध को 25 मई की दोपहर 12:10 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम 7:05 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला को 24 मई की शाम 3:45 बजे भर्ती किया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम 7:20 बजे उनकी भी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुल 5949 लोगों की जांच की गई। जिसमें मात्र 32 की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि बीते चौबीस घंटे में 18 मरीज स्वस्थ्य हुए है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 646 है। वहीं अब तक जिले में कुल पॉजिटिव मिले मरीजों का आकड़ा 17739 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed