फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including youth died due to drowning during Chhath Puja

छठ पूजा के दौरान डूबने से युवक समेत तीन की मौत

Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three including youth died due to drowning during Chhath Puja
आजमगढ़। सूर्य उपासना का महापर्व छठ के दौरान पोखरे व नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक समेत तीन की मौत हो गई। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में पुलिस ने तीनों शवों को खोज निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटनाएं रानी की सराय, अतरौलिया व मुबारकपुर थाना क्षेत्रों में हुईं। घटना से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

रानी की सराय : थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी राहुल यादव (17) पुत्र हेमंत यादव की मां ने छठ का व्रत रखा था। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरा परिवार गांव स्थित पोखरे पर गया था। सुबह लगभग पांच बजे राहुल पोखरे में नहाने के लिए उतरा और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस ने सुबह आठ बजे के लगभग राहुल का शव पोखरे से बरामद किया। अतरौलिया : थाना क्षेत्र में भरसानी गांव के लोग छठ पूजा मनाने के लिए छोटी सरयू नदी तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान चार की संख्या में किशोर सुबह पांच बजे के करीब नदी में नहाने उतरे। चारों किशोरों में शामिल सत्यम यादव (16) नदी में डूबने लगा। साथ नहा रहे अनिकेत, अभिषेक व एक अन्य किशोर ने सत्यम को डूबता देखा तो शोर मचायो। शोर सुन कर घाट पर मौजूद कुछ युवक नदी में कूदे लेकिन जबतक सत्यम के पास वे पहुंचते तबतक वह डूब चुका था। लगभग दो घंटे बाद सत्यम का शव नदी से निकाला गया। सत्यम की चाची ने छठ व्रत रखा था।
विज्ञापन

बलरामपुर: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली घाट निवासी विशाल कुमार (20) पुत्र रामकुंवर सोमवार की सुबह नदी में तीन दोस्तों के साथ नहाने गया। इसी दौरान वह तैरते हुए गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। दोपहर 12 बजे के लगभग उसका शव नदी से बरामद किया गया। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed