फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three, including the Principal-Secretary, sued for excavation of Pokhari from JCB

जेसीबी से पोखरी की खोदाई कराने पर प्रधान-सचिव समेत तीन पर मुकदमा

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three, including the Principal-Secretary, sued for excavation of Pokhari from JCB
विकास खंड महराजगंज अंतर्गत रग्घुपुर ग्रामसभा में पोखरी की खोदाई मनरेगा मजदूरों के बजाए जेसीबी से करायी गई, जिस पर बीडीओ महराजगंज ने ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मनरेगा एक्ट व एसओपी के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर पर में बीडीओ मो. इरशाद ने बताया कि रग्घुपुर ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्कूल के बगल में पोखरी है। जिसकी खोदाई मनरेगा के तहत मजदूरों से करानी थी। इस पोखरी की खोदाई में मनरेगा एक्ट व एसओपी का उल्लंघन करते हुए जेसीबी से कराई गई। जिसकी शिकायत गांव के ही आशुतोष मिश्रा व श्रवण कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। शिकायत पर 28 मई को जब मैं स्वयं पोखरी के खोदाई कार्य की जांच को पहुंचा तो वहां जेसीबी से खोदाई होना पाया गया। इसके लिए ग्राम प्रधान गीता देवी, सचिव मो. आलम व तकनीकी सहायक जितेंद्र सिंह दोषी है। बीडीओ की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed