फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including driver and auto driver died in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में चालक समेत ऑटो चालक समेत तीन की मौत

Sat, 09 Mar 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three including driver and auto driver died in road accidents
जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में ऑटो चालक के साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी पिंटू कुमार (35) पुत्र सनबारी बृहस्पतिवार की शाम 3.30 बजे गोसाईं बाजार गंभीरपुर हाइवे पर ऑटो खड़ा कर के सड़क को पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आती स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने लालगंज अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैनी गांव निवासी जितेंद्र (45) पुत्र कैलाश बृहस्पतिवार की शाम 6.30 बजे मेहनाजपुर आए थे। मित्र सोहन के साथ बाइक लेकर सैदपुर गाजीपुर अपने दूसरे मकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह नारायणपुर हाइवे पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आती बाइक से टक्कर हो गई। जिससे जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं सोहन घायल हो गया। मृतक को चार पुत्र एक पुत्री है। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के लहुराबन बना खुर्द गांव निवासी राधा देवी (45) पत्नी रामहरण बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे अपने पति के साथ शारदा सहायक खंड नहर पर टहल रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आती बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार भोर में मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed