आजमगढ़। पुलिस ने जिले में चोरी और हवाला कारोबार से जुड़े तीन गैंग को बृहस्पतिवार को पंजीकृत किया है। इन गैंग के मुखिया समेत नौ सदस्यों को चिह्नित किया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पहला गैंग सरायमीर थाने में प्रिंस कुमार निवासी वार्सेपुर थाना दीदारगंज गैंग के नाम से सूचिबद्ध किया गया। जिसें डी-237 कोड नंबर दिया गया। यह गैंग बाइक व मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग के सदस्य के रुप में प्रदीप निवासी सैदमुइया थाना गंभीर को चिन्हित किया गया। दूसरा गैंग भी सरायमीर थाने में पंजीकृतकिया गया है। इसे अब्दुल मन्नान निवासी ककरहटा थाना कोतवाली गैंग नाम और डी-238 नंबर दिया गया। यह गैंग फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर हवाला कारोबार से जुड़ा है। इस गैंग के सदस्यों के रूप में मो. आसिफ पुत्र मो. इरफान, अंजर पुत्र अफजाल निवासी ककरहटा थाना शहर कोतवाली, नजीब अख्तर पुत्र स्व. नसीम अख्तर निवासी कटरा थाना मुबारकपुर और अत्तु उर्फ आफताब पुत्र फजल्लूर्रहमान, निवासी इसरोली थाना सरायमीर को चिह्नित किया गया है।
मुबारकपुर थाने में अबू ओसामा उर्फ अबू सहमा निवासी इस्लामपुरा को तीसरे गैंग के नाम से पंजीकृत करते हुए डी- 239 नंबर दिया गया। यह गैंग बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग के सदस्य के रूप में मो. आलम पुत्र मो. जुम्मन निवासी सलारपुर थाना मुबारकपुर को चिह्नित किया गया।