फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three four wheeler vehicles hit truck, four killed

तीन चार पहिया वाहनों को ट्रक मारा धक्का, चार की मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three four wheeler vehicles hit truck, four killed
जहानागंज थाना के मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुहवल बाजार के पास शुक्रवार की देर रात सड़क के किनारे खड़े तीन चार पहिया वाहन ट्रक के धक्के से चकनाचूर हो गए। हादसे में चार लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। तीनों वाहनों में 20 लोग सवार थे, जो तिलकोत्सव से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत टेकईपुर गांव निवासी प्रहलाद पांडेय के पुत्र का शुक्रवार को तिलकोत्सव था। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव निवासी छोटे लाल पांडेय के रिश्तेदार और परिजन तीन वाहनों से तिलक चढ़ाने आए थे। समारोह की समाप्ति के बाद तिलकहरू स्कार्पियों, बोलेरो व जाइलो कारों में सवार होकर घर लौटने लगे। सुहवल बाजार के पास सड़क के किनारे तीनों वाहनों को खड़ाकर लोग सुस्ताने लगे। कुछ लोग कारों में ही बैठे थे और कुछ नीचे खड़े थे। इसी दौरान चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक तीनों कारों को धक्का मारते हुए निकल गया। हादसे से तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। वाहनों में सवाल 20 लोग उसी में दब गए थे। जिनको स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लहुरापुर के दिनेश उर्फ मल्लू शर्मा (21), रामचीज सिंह (75) व सच्चिदा सिंह (59) और मरदह क्षेत्र के भोजापुर के रहने वाले जनार्दन चौहान (45) की मौके पर मौत हो चुकी थी। घायल रमाकांत पांडेय, रवि पांडेय, सनी पांडेय, हीरा शर्मा, अजय तिवारी, आगनम खान व हरिकेश पांडेय को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देख कर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पक्ष के अनूप मिश्रा निवासी नासिरपुर मिश्रौली थाना चिरैयाकोट ने जहानागंज थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed