{"_id":"d19342325816f1048222f89dcb1a9a8e","slug":"three-doctors-and-a-post-mortem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डाक्टरों ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डाक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल कारागार में निरुद्ध दहेज हत्या के आरोपी मदनलाल की मौत रक्त में बैक्टीरिया की मात्रा अधिक हो जाने से हुई है। यह खुलासा डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
पवई थाना क्षेत्र के हेवतीपुर गांव निवासी मदनलाल बिंद 29 मई से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में बंद था। करीब पंद्रह दिनों से वह बीमार चल रहा था। जेल के अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। रविवार की रात मदनलाल की तबियत अधिक खराब होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे बाद साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह सीएमओ द्वारा गठित पैनल के डा. विधान विस्वास, डा. अभिषेक सिंह और डा. एजे अजीजी ने पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों की मानें तो बंदी की मौत का कारण उसके रक्त में बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होना है। यह स्थिति शरीर के भीतरी भाग में गंभीर चोट लगने या काफी दिनों तक किसी बीमारी के होने की वजह से उत्पन्न होती है। और आदमी मौत के मुंह में चला जाता है।