फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three divorces given against opposition to second marriage

दूसरी शादी के विरोध पर दिया तीन तलाक

Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three divorces given against opposition to second marriage
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। डीआईजी के निर्देश पर शनिवार को पीड़िता की मां ने अपने दामाद को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक बेटी की शादी 13 नवंबर 2013 को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी फरहान अहमद पुत्र नूर अहमद से की थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। पहला बेटा पांच साल और दूसरी बेटी दो साल की है। उसका दामाद की घर पर दुकान है, जहां पर सामान खरीदने के लिए अक्सर एक लड़की आया करती थी। दोनों काफी देर तक आपस में बातचीत करते थे। यह बात जब महिला की बेटी को पता चला तो उसने विरोध किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके चलते बेटी अपने मायके चली आई। पत्नी के मायके आने पर फरहान अहमद अपनी पत्नी को लेने के लिए आया, तो उसने कहा कि दूसरी लड़की से बात करना बंद करो तभी मैं चलूंगी। इस बात से नाराज होकर फरहान ने अदालत में विदाई का दावा दाखिल किया। उसके जवाब में उसकी पत्नी भी कोर्ट चली गई। कोर्ट ने खर्चा देने का आदेश दिया। इसी बीच फरहान ने बगैर तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। लेकिन कोर्ट की सख्ती के चलते वह 10 दिसंबर 2019 को अपनी पत्नी से मिलने के लिए जीयनपुर पहुंचा और वहीं पर उसने तीन तलाक दे दिया। फरहान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गुरुवार को पीड़ित महिला डीआईजी से मिलकर गुहार लगाई। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed