फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three dead and 76 new infected

तीन की हुई मौत तो 76 मिले नए संक्रमित

Sun, 23 May 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three dead and 76 new infected
कोरोना संक्रमण की धीमी हुई रफ्तार फिर जोर पकड़ ली है। रविवार को मात्र 27 मरीज जहां कोरोना मुक्त हुए तो वहीं 76 नए संक्रमित मिले। एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने से हड़कंप मच गया है। वहीं मेडिकल कालेज में तीन लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को एक बार फिर नए संक्रमितों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। रविवार को 4098 लोगों की जांच की गई। जिसमें 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि अबतक जिले में मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 17597 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव मरीज 719 है। बीते चौबीस घंटे में 27 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। एक बार फिर तेजी से नए मरीजों के मिलने के पीछे निश्चित रूप से कारण लोगों की लापरवाही व गाइड लाइन का अनुपालन न करना है। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि कोविड-19 को लेकर सरकार ने जो गाइड लाइन जारी किया है। उसका कड़ाई से अनुपालन अभी करना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का सभी ध्यान रखे और घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाए। इसके साथ ही बार-बार हाथ धोते अथवा सैनिटाइज करते रहे।जिले में रविवार को संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो वहीं मेडिकल कालेज में मरने वालों का आकड़ा भी बढ़ गया। मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में तीन की मौत हुई। जिसमें दो आजमगढ़ व एक मऊ के रहने वाले थे। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि रानी की सराय क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला को 15 मई की शाम 5 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की रात 7:45 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं मेहनगर थाना क्षेत्र के 39 वर्षीय युवक को 12 मई की रात 11:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रविवार की प्रात: 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में मऊ जिले के चिरैयाकोट निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को 21 मई को दिन में दो बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रविवार प्रात: 7:30 बजे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed