फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three days annual Jod Mela will be held from 17th

Azamgarh News: 17 से होगा तीन दिनी सालाना जोड़ मेला

Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three days annual Jod Mela will be held from 17th
ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में 17 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है।मेले का संदेश देने के लिए कई जिलों में संदेश यात्रा रवाना हो चुकी है। मेला 19 मार्च तक चलेगा।निजामाबाद कस्बे में स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में हर वर्ष बड़े पैमाने पर मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्रित होते हैं। 17 मार्च से यहां तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले को लेकर सजावट का काम शुरू हो गया है। अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि समागम में पहले दिन सुबह आठ बजे अखंड पाठ, दूसरे दिन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक नगर कीर्तन तथा शस्त्र कला का प्रदर्शन होगा। वहीं तीसरे दिन दिन 19 मार्च को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार, कथा एवं प्रवचन की समाप्ति के साथ गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed