फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three day Kajri Mahotsav will be held in Hariharpur, will cost one crore

Azamgarh News: हरिहरपुर में होगा तीन दिवसीय कजरी महोत्सव, खर्च होंगे एक करोड़

Wed, 07 Aug 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three day Kajri Mahotsav will be held in Hariharpur, will cost one crore
डीएम और अध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीएम ने जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के लोगों एवं पर्यटन को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक, पौराणिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों तथा अल्प ज्ञात लेकिन अत्यधिक संभावना युक्त पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। मुख्य कोषाधिकारी व कोषाध्यक्ष ने बताया कि कुल सचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रस्ताव पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान के साथ एमओयू करके हरिहरपुर में तीन दिवसीय कजरी महोत्सव के आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा एक करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सितंबर में आजमगढ़ महोत्सव आयोजित करने के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मेंहनगर महोत्सव के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि से मेंहनगर महोत्सव आयोजित करने की कार्य योजना प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हरिऔध कला केंद्र के ऑडिटोरियम का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि 4 घंटे के लिए बुकिंग का किराया 13800 रुपये यथावत रहेगा तथा 8 घंटे की बुकिंग के लिए किराया निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव दिया जाए और एलईडी स्क्रीन लगने के बाद उसका किराया अलग से निर्धारित कराया जाए। इस मौके पर परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह, सीटीओ अनुराग कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed