फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three corona positive became healthy, so far 12 are fine

तीन कोरोना पॉजिटिव हुए स्वस्थ, अब तक 12 हो चुके ठीक

Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three corona positive became healthy, so far 12 are fine
आजमगढ़। कोविड-19 संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। प्रवासी श्रमिकों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोग भी तेजी से संक्रमित हो रहे है। संक्रमण के तेज फैलाव से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के क्षेत्र इसकी चपेट में आ चुके है। लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से हर तरफ हड़कंप की स्थिति है। वहीं, संक्रमित मरीजों में तीन और स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। वहीं, तीसरी रिपोर्ट न आने के कारण 40 अन्य संक्रमित स्वस्थ होने के प्रमाण का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को फिर ह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंचने वाली है। इसे लेकर हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणांचल में सर्वाधिक कोरोना का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके पीछे प्रमुख कारण प्रवासी श्रमिकों की वापसी है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 94 पर पहुंच गई है। इसमें अब तक दो की मौत हो चुकी है। शनिवार को स्वस्थ होने पर तीन और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया था। जनपद में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। इनको तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अभी 40 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और तीसरी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। यदि इनकी भी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तो इन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed