फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested for cutting cattle meat

प्रतिबंधित मवेशी का मांस काटते तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for cutting cattle meat
फरिहां/सरायमीर। शासन प्रतिबंधित मवेशियों के काटे जाने को लेकर काफी सख्त है। लगातार शासन स्तर से इस पर लगाम लगाने को लेकर दिशा निर्देश जारी होते रहते है। इसके बाद भी जिले में प्रतिबंधित मवेशियों के काटे जाने की कवायद जारी है। निजामाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मोहज्जबपुर खुटहना गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस काटते तीन लोगों को गिरफ्तार किया तो वहीं एक मौके से फरार हो गया। भारी मात्रा में मांस भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने गड्ढा खोदवा कर दफन करवा दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहज्जबपुर खुटहना गांव में प्रतिबंधित मवेशी काटा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह मुखबिर की इस सूचना पर तत्काल सक्रिय हो उठे और फोर्स के साथ मोहज्जबपुर खुटहना गांव छापेमारी करने पहुंच गए। देर रात लगभग 11 बजे छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस काटते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि एक मौके से भाग निकलने में सफल हुआ। बताया गया कि गांव निवासी शेराज के लड़की की शनिवार को शादी थी, जिसके लिए ही प्रतिबंधित मवेशी को काटा जा रहा था। मौके से पुलिस ने डेढ़ कुंतल मांस के साथ ही खाल, रस्सी, चापड़, ठीहा आदि बरामद किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अशरफ पुत्र परवेज निवासी ग्राम बीनापार थाना सरायमीर, तनवीर आलम पुत्र हाफिज अबरार निवासी कुजियारी थाना निजामाबाद व सुल्तान गांधी पुत्र यार मोहम्मद निवासी मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद शामिल है। वहीं मौके से फरार हुए युवक का नाम राजिक पुत्र अबसार निवासी मोहज्जबपुर थाना निजामाबाद बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। बरामद मांस को जेसीबी से गड्ढा खोद कर दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed