फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused with pistol and firearm arrested in encounter

मुठभेड़ में पिस्टल व तमंचा संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused with pistol and firearm arrested in encounter
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधी पकड़े गए। इनके पास से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा बाइक व 96 पाऊच देशी शराब बरामद किया है। बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना पुलिस रविवार की रात में निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इसहकापुर पुलिया पर कुछ संदिग्ध लोग मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पुलिया पर खड़े तीन युवका भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने दोनों तरफ से उनकी घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा के अलावा 96 पाऊच देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम धीरज उर्फ अंगद वर्मा निवासी मन्दोपुर थाना चंदवक जिला जौनपुर, विशाल यादव निवासी केदलीपुर थाना बरदह व रजनीश राय निवासी नीबी थाना रानी की सराय बताया। तीनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed