फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused of killing a woman arrested

प्रधान के भाई की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2020 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused of killing a woman arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव में चार मार्च को लाठी से पीटकर हुई प्रधान के बड़े भाई ओंमकार दुबे की हत्या में शामिल तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जमीलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा आदि बरामद हुआ। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेजवा दी। अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पुत्र रामरतन, दसई पुत्र तुफानी और रामचरन पुत्र रामप्यारे का नाम शामिल है। यह सभी महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव के निवासी हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह तीनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चार मार्च को अपने गांव के प्रधान के बड़े भाई ओंमकार दुबे की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया गया। घटना के बाद से ही प्रधान के समर्थक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। सीओ सगड़ी की जांच में दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक महराजगंज सुनील चंद तिवारी सहित अन्य को हटा दिया गया। इनके स्थान पर नए प्रभारी निरीक्षक के पद पर अरविंद पांडेय को तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने का चार्ज लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू किया। तीनों आरोपियों को शनिवार को जमीलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया। शेष फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed