{"_id":"666f4a2575b8a886890f8f74","slug":"three-accused-of-attempt-to-murder-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116700-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हत्या का प्रयास करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हत्या का प्रयास करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सरायमीर थाना की पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास में तीन अभियुक्तों को खरेवां मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त अरशद, इरशाद अहमद उर्फ जीशान व मुस्तफा सरायमीर थाना क्षेत्र के पुराना थाना कस्बा निवासी हैं।
सरायमीर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक गढ़वा निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रेम प्रकाश ने सरायमीर थाने में लिखित तहरीर दिया कि उनके मोहल्ले में 14 जून को संतलाल के घर तेरहवीं थी। जहां पर पुरुष व महिलाएं इकट्ठा थी। उसी रास्ते में विपक्षी जिशान, अरशद व मुस्तफा द्वारा मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे और जहां पर महिलाएं इकट्ठा थीं वहीं पर रुककर मोबाइल से बात करने लगे तो मेरे चचेरे भाई अमित कुमार ने वहां पर खड़े होकर बात करने से मना किया तो उक्त लोग गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगे।
अपने दो तीन साथियों को और बुलवा लिया और उसके चचेरे भाई के विरोध करने पर जीशान के ललकारने पर जान से मारने की नियत से ईट पत्थर व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके भाई के सिर पर व शरीर में गंभीर चोटें आई। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अरशद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया।