फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threatened life by calling, audio viral

फोन कर जानमाल की दी धमकी, आडियो वायरल

Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Threatened life by calling, audio viral
अहरौला स्थानीय थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को फोन पर जानमाल की धमकी मिली है। जिसका आडियो भी वायरल हुआ है। वहीं पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को आडियो भेजने के साथ ही थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दिया है। धमकी भरा फोन आने के बाद से पीड़ित के साथ ही पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

अहरौला के पूराराम जी खुर्दा गांव निवासी दिनेश उर्फ बल्ला यादव पुत्र रामधनी को अज्ञात नंबर से धमकी दी गई है। थाने पर दी तहरीर में उसने बताया कि शनिवार की शाम अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति 10 मिनट तक सिर्फ धमकी देता रहा और मामले से अलग हटने की बात कहता रहा। पीड़ित के अनुसार इसके पूर्व भी उस पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था और पशुशाला में आग लगा दी गई थी। इस मामले में 11 जून को उसे 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि इसी मामले में सुलह-समझौता के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से धमकी दी जा रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed