{"_id":"594ab5f54f1c1b82178b46f4","slug":"threat-to-the-chair-of-the-coal-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयलसा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयलसा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोयलसा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सत्ता परिवर्तन का असर अब दिखने लगा है। अभी हाल ही में हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की थी। अभी वहां पर अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई 28 जून को होनी है। इस बीच ब़ुधवार को कोयलसा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। जिलाधिकारी ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख श्रीमती कुमारी यादव पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास के जो भी कार्य हो रहे हैं, वे सारे कार्य ब्लाक प्रमुख के चहेतों के जरिए हो रहे हैं। ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विकास योजनाओं को सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित नहीं किया जाता है। इस संबंध में छह जून को बैठक हुई थी। जिसमें सदस्यों ने ध्वनिमत से ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की स्वीकृति प्रदान की। जिसके तहत आज हम लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा का अवसर प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णपाल, जिला महामंत्री रामपाल सिंह, रविशंकर तिवारी, ब्रजेश यादव, रमाशंकर वर्मा, जितेंद्र सिंह, हरिशंकर चतुर्वेदी, अमरनाथ सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।