{"_id":"663497f6e0e7cfbdc509b35f","slug":"threat-to-bomb-the-ancient-maharishi-dattatreya-temple-in-azamgarh-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अति प्राचीन महर्षि दत्तात्रेय मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी ऑफिस पर लगा गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अति प्राचीन महर्षि दत्तात्रेय मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी ऑफिस पर लगा गंभीर आरोप
Fri, 03 May 2024 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 01:23 PM IST
सार
Azamgarh News: मंदिर पर लगातार हो रही घटनाओं से सेवादारों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार की सुबह सेवादारों ने मंदिर में प्रदर्शन कर अपना विरोध भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
मंदिर के सेवादार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में तमसा व कुंवर नदी के संगम पर स्थित प्राचीन दत्तात्रेय आश्रम व मंदिर को बम से उड़ा देने की दो युवकों ने शुक्रवार की सुबह धमकी दी। वहीं, मंदिर के महंत ने यह भी आरोप लगाया कि एसपी ऑफिस के नाम पर आए एक फोन कॉल में कार्रवाई के नाम पर पांच हजार रुपये की डिमांड भी की गई है।
पूरे प्रकरण को लेकर मंदिर के सेवादारों व स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
जिले की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली पवित्र तमसा व कुंवर नदी के तट पर निजामाबाद तहसील क्षेत्र का गौसपुर गांव स्थित है। इस गांव की सीमा में ही अति प्राचीन महर्षि दत्तात्रेय आश्रम व मंदिर आता है। कभी इस मंदिर पर राम, जानकी व लक्ष्मण समेत अन्य देवी देवताओं की अष्ट धातु की मूर्तियां स्थापित थी। इस मंदिर के हद में काफी जमीन आती है।
विज्ञापन
मंदिर की देखरेख महंत रविदास जी महाराज करते हैं। वहीं काफी संख्या में यहां सेवादार भी मौजूद हैं। मंदिर में स्थापित अष्ट धातु की मूर्तियां जनवरी 1999 में चोरी कर ली गई थीं। जिसमें तीन बड़ी मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर मालखाने में रखा हुआ है। मंदिर परिसर असुरक्षित है, जिसके चलते मूर्तियों को वहां स्थापित नहीं कया जा रहा है। दो दिन पूर्व महंथ पर पांच की संख्या में लोगों ने हमला भी कर दिया था।
वहीं शुक्रवार की सुबह कुछ अराजक तत्व मंदिर में घूम रहे थे। एक सेवादार ने उनसे घुमने का कारण क्या पूछ लिया युवकों ने मंदिर को ही बम से उड़ाने की धमकी दे डाला। इतना ही नहीं दो दिन पूर्व ही घटना में कार्रवाई के नाम पर भी बाबा को फोन कर पांच हजार रुपये की डिमांड की गई। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसपी ऑफिस से बोल रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स की रवानगी करनी है। जिसके तेल पानी के खर्च के लिए पांच हजार गुगल पे पर भेज दें।
बोले अधिकारी
महंथ पर हमले की घटना में कार्रवाई चल रही है। कुछ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है तो अन्य की तलाश जारी है। मंदिर को बम से उड़ाने व कार्रवाई के लिए एसपी आफिस के नाम पर पांच हजार की डिमांड की बात संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़