फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threat of ATS in the district, discussion of raising many

जनपद में एटीएस की धमक, कईयों को उठाए जाने की चर्चा

Sat, 06 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Threat of ATS in the district, discussion of raising many
आजमगढ़। जनपद में शुक्रवार को एटीएस टीम भी धमकी थी। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। टीम द्वारा जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से आठ से दस लोगों को उठाए जाने की भी चर्चा है। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों पूर्व हुए बम धमाके के तार जिले से जुड़ने की संभावना जतायी जा रही है। मुबारकपुर कस्बा समेत आस पास के क्षेत्रों से शुक्रवार को दोपहर के बाद आठ से दस लोगों को उठाए जाने की बात सामने आने लगी। लेकिन किसे उठाया गया है और कौन उठाया है। इस बाबत कोई भी कुछ जानकारी नही दे पा रहा है।थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक ऐसी किसी कार्रवाई अथवा एटीएस टीम के आने के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहे है। जबकि मुबारकपुर क्षेत्र में एक के बाद एक कर आठ से दस लोगों को उठाए जाने पर हलचल तेज हो गई है। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि मध्य प्रदेश में कुछ दिनों पूर्व हुए बम धमाके के तार जिले से जुड़ रहे है। लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वैसे बातचीत में एसओ मुबारकपुर योगेंद्र बहादुर ने एक बारगी तो एटीएस के आने की बात को स्वीकार लेकिन यह कहते हुए बाद में पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। ऐसे में मुबारकपुर क्षेत्र में एटीएस टीम के धमकने की चर्चा जोरों पर है लेकिन सभी अपने मुंह को फिलहाल बंद रखे हुए है और टीएम के अगले कदम का इंतजार कर रहे है। संभावना जतायी जा रही है कि एक दो दिनों में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed