फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Those who are more healthy than those infected on the second day

दूसरे दिन भी संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले

Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Those who are more healthy than those infected on the second day
अंबारी प्राथमिक विद्यालय में अंबारी बाजार के व्यापारियों की कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य विभा? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण से जहां दो लोगों की मौत हुई है, वहीं 64 नये संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। बुधवार को 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। जनपद में अभी तक कुल 3322 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2584 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 74 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 683 पहुंच गई है। रिकवरी दर 77 फीसद के आसपास है। अब तक 69 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी समेत आठ लोग, तरवां में एक, चक खुटवा मेंहनगर में एक, महाराजगंज के सहदेवगंज में एक, सिधारी के सलारपुर में एक, घोरठ में दो, रानी की सराय में एक, कोठिया में एक, जहानागंज के जिगरसंडी में एक, हरैया के मरहा करमनाथ पट्टी में एक, पवई के जल्दीपुर में एक, शिवली में एक, जहानागंज के हथुआ मंदे में एक, हुंसेपुर में एक, मुड़ियार में एक, सिंकंदरपुर में एक, माहुल खास में एक, कटरा मुबारकपुर में दो, नीबी बुजुर्ग में एक, अतरौलिया के खानपुर फतेह में एक, कोयलसा के टहर किशुनदेवपुर में दो, हरैया के अमानपट्टी में एक, लालगंज के मसीरपुर में दो, कटघर लालगंज में एक, महाराजगंज बाजार में एक, तरवां के औराखुर्द में एक, फूलपुर कोतवाली में दो, पुष्पनगर में एक, एसडीआई और एक अध्यापक मार्टीनगंज, जीयनपुर में एक, शहर के गुलामी के पुरा में दो चिकित्सक, खरिहानी में एक, एसपी आवास में एक, हरैया में एक, शनीचर बाजार फूलपुर में एक, बिलरियागंज के करेन्हुआ में एक, जीवली में पांच, सिधारी में एक, भगवानपुर में दो, संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दो और बलिया के एक बुजुर्ग की मौत
आजमगढ़/जहानागंज। मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। इसमें एक आजमगढ़ और दूसरे बलिया के रहने वाले बुजुर्ग हैं। वहीं, आजमगढ़ की एक बुजुर्ग महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 69 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बुधवार की देर रात कोरोना से दो वृद्धों की मौत हो गई। नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ. नियाज हसन ने बताया कि बलिया के बबुआपुर निवासी 70 वर्षीय को गंभीर अवस्था में 30 अगस्त को भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात दो बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, बेलइसा स्थित चिल्ड्रेन कॉलेज के 83 वर्षीय वार्डन को 20 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार की रात 10 बजे उनकी भी मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं, मार्टीनगंज केे नर्वे निवासी 65 वर्षीय महिला को केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां कोरोना संक्रमित मिलने पर 15 अगस्त को ल्रखनऊ में ही आइसोलेट कराया गया था। इनकी भी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 69 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed