फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This year there will be a lot of clarinets, there will be 59 days of marriage

Azamgarh News: इस वर्ष खूब बजेंगी शहनाइयां, 59 दिन रहेगी शादी की धूम

Fri, 06 Jan 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
This year there will be a lot of clarinets, there will be 59 days of marriage
इस साल शहनाइयों की धूम रहेगी। शादी विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए 59 दिन शुभ बन रहे हैं। मांगलिक कार्य 15 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। सिर्फ जनवरी में ही कुल आठ दिन शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं अगर पूरे वर्ष की बात करें तो कुल 59 दिन बैंड-बाजा और बारात की धूम रहेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा के अनुसार 20 नवंबर 2022 से शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। इस साल कुल 59 विवाह के मुहूर्त हैं। इनमें आठ शुभ मुहूर्त जनवरी में, फरवरी में 11, मार्च में 1, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 4 और दिसंबर में 5 मुहूर्त हैं। इनके अलावा 5 अनसूझे मुहूर्त भी हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा। प्रत्येक वर्ष में कुल पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें फुलेरा दौज, देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीया शामिल हैं। इन पांच दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यह दिवस अपने आप में ही सिद्ध मुहूर्त हैं। 26 जनवरी वसंत पंचमी, 21 फरवरी फुलेरा दौज, 22 अप्रैल अक्षय तृतीया, 27 जून भड़रिया नौवीं और 23 नवंबर देवठान एकादशी है। इस बार सबसे ज्यादा शहनाई मई माह में बजेंगी।
विज्ञापन

88 दिन का रहेगा अवकाश, 277 दिन करेंगे काम
वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। अबकी साल 2023 में रविवार और द्वितीय शनिवार समेत सरकारी कार्यालयों में 88 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। साल के 365 दिन में मात्र 277 दिन ही कर्मचारियों को काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2023 के शुभ मुहूर्त
जनवरी 15, 16, 18, 19, 25, 27, 30, 31
फरवरी 1, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 26
मार्च 9
अप्रैल कोई शुभ शुभ मुहूर्त नहीं
मई 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30
जून 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 22, 23, 25, 28
नवंबर 24, 27, 28, 29
दिसंबर 3, 4, 7, 8, 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed