इस बार भी महामूर्ख बने वनमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामूर्ख सम्मेलन की शुरुआत अश्क चिरैयाकोटी के सूंड वंदना से हुआ। उसके बाद महामूर्ख सम्मलेन के मुख्य अतिथि वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को लंगोट, बैल की घंटी और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष को भी मंच के पदाधिकारियों ने लंगोट, बैल की घंटी और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। मंच पर पधारे लोगों में किसी का गाजर की माला तो किसी को आलू, गोभी और बैगन की माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।
गाजियाबाद से आए प्रखर माथुर ने कहा, ऐसी होली मनाएंगे सच मानिए, भूल जाएंगे गिले शिकवे सच मानिए। ताज आजमी ने अपनी कविता-होली मनाने की आज रात है। हिंदू -मुसलमान को गले लगाने की रात है। कार्यक्रम का संचालन कर गीतकार वैभव वर्मा ने मंच पर बैठे मेहमानों पर कमेंट कर लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने कहा कि एक बार मेरी फोटो अखबार में छपी थी। मैं एक जलेबी वाले के यहां जलेबी खाने गया तो वह उसी फोटो वाले कागज पर मुझे जलेबी दिया।
जलेबी खाकर जब मैने फेंका तो मेरा मुंह कुत्ता चाटने लगा। यह सुनकर लोग खूब हंसे। दशरथ राज ने ब्रज की होली का वर्णन बड़े रोचक ढंग से किया। मारवाड़ी युवा मंच के बलराम तुल्सयान, त्रिलोकी जालान, संदीप सराफ, अशोक खंडेलिया, नमन पोद्दार, बनवारी जालान का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर गोकुलदास अग्रवाल, सपा के वरिष्ठ नेता परवेज अहमद, अभिषेक, मनोज, शिव कुमार रुंगटा, प्रमोद खेतान, इंजीनियर रामनरायन शर्मा आदि रहे।
सपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित ः मालटारी। सगड़ी तहसील क्षेत्र अंजान शहीद स्थित शिव मंदिर में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोकगीत गायक कलाकार हरिश्चंद यादव और सरिता ने फगुआ, चैता आदि होली गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।
इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कारगिल युद्घ में शहीद रामसमुझ यादव के पिता राजनाथ यादव और रमेश यादव के पिता सीताराम यादव को सम्मानित किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है। आज इस दौरान लोकगीत गायक हरिश्चंद्र यादव ने "होली भागुन क महिनवा आइल गोरी" और सरिता ने "होलिया में सब दुश्मनी भुलाई ला, सबके गरवा लगाई ला" प्रस्तुत कर सबको फगुआ रस में सराबोर कर दिया।
अध्यक्षता महाप्रधान राजेश यादव और संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव, ग्राम प्रधान दूधनाथ यादव, चंद्रभान यादव, रामसरीख यादव, राकेश, संतोष, हेमंत यादव, पूर्णमासी, अवधराज, राजनाथ यादव, दीपक शर्मा, सतीश मौर्य, अशोक सिंह, प्रमोद यादव, राजेश यादव आदि मौजूद थे,। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।