फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This is the call of all children, education is my right

सब बच्चों की यही पुकार, शिक्षा है मेरा अधिकार

Sat, 30 Apr 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
This is the call of all children, education is my right
आजमगढ़। नए सत्र में बच्चों के नामांकन और लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली जा रही है। जिसके जरिए अभिभावकों को अपने बच्चों के नामांकन विद्यालय में कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी कई विद्यालयों से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई।
विज्ञापन

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शनिवार की सुबह स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी नीलम ने रवाना किए। यह रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज मवेशी खाना, ब्लाक मोड़, चौक, मिश्रा मार्केट, सैय्यद मोड़ होते हुए विद्यालय पर संपन्न हुई। इसमें बच्चे गाजे बाजे के साथ नारा लगा रहे थे कि लड़का लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे। इसके बाद विद्यालय जहानागंज से रैली चली। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिवप्रकास चौबे, विवेक सिंह, रामसागर सरोज, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्र, आदि मौजूद थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय के अलावा प्राथमिक विद्यालय उर्दू मेंहनगर के बच्चों ने कस्बे के विभिन्न वार्डो में स्लोगन के बीच भ्रमण कर कहा कि मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में मेरा नाम लिखवाओ, बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो, सब बच्चों की यही पुकार, शिक्षा हैं मेरा अधिकार के साथ रैली कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर समाप्त हुई। अंत में सहायक अध्यापक धर्मवीर सिंह बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। रैली को पूर्व वीआरसी पीएन सिंह ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक तारा सिंह, धर्मवीर सिंह, ध्रुव कुमार राय, अमरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed