फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This date will be remembered for ages, blessed by being a part

युगों युगों तक याद रहेगी ये तारीख, हिस्सा बनकर हुए धन्य

Wed, 05 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
This date will be remembered for ages, blessed by being a part
कलेक्ट्रेट चौराहे पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लोगों को मिठाई खलाते हिंदूवादी संगठन के - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के ऐतिहासिक क्षण में हर राम भक्त आह्लादित है। जैसे ही प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया शंखनाथ और जय श्रीराम के जयकारे से पूरा जनपद गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस खुुशी का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भूमि पूजन किया गया। हर्षोल्लास के इस पावन दिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि इस उल्लास के ऐतिहासिक पल की प्रतीक्षा पिछली पांच सदियों से हम सभी भारतवासी कर रहे थे। कई पीढ़ियों के कठिन संघर्ष, बलिदान व तपस्या के बाद आज के पावन दिन अयोध्या में भूमि पूजन से पूरे भारत में हर्षोल्लास का वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर लाइव टीवी के माध्यम से भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखा। इस दौरान जय श्री राम के उद्घघोष, सुन्दर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यकर्ता दीनदयाल चौराहे से अग्रसेन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे तक भगवा ध्वज और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ 151 किलो लड्डूओं का वितरण जनपद वासियों में किया। जिलाध्यक्ष ने अपने गांव कटाई में भी सुन्दर कांड का पाठ करवाया और पूरे गांव में मिठाई बांटी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, सतेंद्र राय, मयंक गुप्ता, आनंद सिंह, पूनम सिंह, अवनीश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्त, राजेश सिंह महुवारी आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी राम मंदिर का भूमि पूजन होने होते ही 30 किग्रा लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता मुन्नू राय और संचालन सभासद प्रमोद यादव ने किया। इस मौके पर डा. राकेश राय, दुर्गेश सिंह, गगन राय, अशोक सिंह, सभासद पुरषोत्तम सिंह, पप्पू गोंड, संजय पांडेय, बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के प्रवक्ता मनेेज कुमार त्रिपाठी ने अपने भाई के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शंखनाद किया।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लोगों को मिठाई खिला कर श्रीराम इरबार का ?

कलेक्ट्रेट चौराहे पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लोगों को मिठाई खिला कर श्रीराम इरबार का ?- फोटो : AZAMGARH

शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लगाया गया भगवा ध्वज।

शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लगाया गया भगवा ध्वज।- फोटो : AZAMGARH

भाजपा कार्यालय पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर भजन र्कितन कर जश्न मनाते कार्यकर्ता।

भाजपा कार्यालय पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर भजन र्कितन कर जश्न मनाते कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed