फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves who entered the house stole cash and jewelery

घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात चुराए

Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves who entered the house stole cash and jewelery
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक समाप्त नहीं हो रहा है। शनिवार की रात गनवारा गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर घुसे और घर में रखे नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गनवारा गांव निवासी रामजी का परिवार शनिवार की रात घर के अगले हिस्से में बने बरामदे में सो रहा था। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसे और पूरा घर खंगाल डाला। एक बक्से में रखे लगभग 25 थान जेवरात के अलावा कीमती साड़ियां आदि लेकर चोर फरार हो गए। बच्चों का गुल्लक भी चोर उठा ले गए। सुबह परिजन सोकर उठे और घर के अंदर गए तो अंदर का हाल देख उनके होश ही उड़ गए। पूरा घर चोरों द्वारा खंगाले जाने के चलते उथल-पुथल हुआ था। पीड़ित ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग पांच लाख का माल पार किया है। घटना के बाबत उसने अहरौला थाने में तहरीर भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed