फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves theft jewelery and cash

तीन घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात व नकदी

Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves theft jewelery and cash
अहरौला। थाना क्षेत्र के गहजी गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी किए।
विज्ञापन

चोरों ने सोमवारी की रात गहजी गांव में धावा बोला और आपस में सटे तीन घरों से 17 लाख के आभूषण व 50 हजार नकदी चोरी की। सबसे पहले चोर श्रीकांत यादव के घर में घुसे थे। जहां से आलमारी तोड़कर पांच लाख के आभूषण व 10 हजार नकदी चुरा ले गए। इसके बाद बलदाऊ यादव पुत्र देवलास के घर से चोरों ने दस लाख के जेवरात व 25 हजार रुपये नकदी की चोरी की। अगला इसके बाद जयसिंह यादव के घर से दो लाख के आभूषण व 15 हजार नकदी की चोरी की। सुबह घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी। थाना क्षेत्र में बीते एक माह के अंदर चोरी की तीन और घटनाएं हो चुकी हैं, इनका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed