{"_id":"638c44ff8f6743447c029ccd","slug":"thieves-targeted-union-bank-s-customer-service-center-investigation-started-with-dog-squad-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: चोरों ने यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को बनाया निशाना, डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: चोरों ने यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को बनाया निशाना, डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू
Sun, 04 Dec 2022 12:28 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:28 PM IST
सार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने भोला नाथ सिंह पुत्र मिल्लू सिंह निवासी मुनिया मकदूमपुर ने यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल कर रखा है। बीती शाम बैंक से छह लाख रुपये निकालकर वितरण करने के लिए रखे थे।
विज्ञापन
निजामाबाद में एक ही रात हुई दो चोरियों से सहमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात जनरल स्टोर और यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ा। इस दौरान चोरों के हाथ लगभग नौ लाख रुपये लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने भोला नाथ सिंह पुत्र मिल्लू सिंह निवासी मुनिया मकदूमपुर ने यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल कर रखा है। बीती शाम बैंक से 6,00000 रुपये निकालकर वितरण करने के लिए वह रखे थे। जिसमें से उन्होंने 105000 का वितरण किया था। बाकी शेष रुपए वह अपने काउंटर में रखे हुए थे। शनिवार की रात शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने काउंटर में रखे सारे रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
सुबह ताला टूटा देखकर लोगों ने फोन कर भोला को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर भोला ने जब आफिस का हाल देखा तो वह अवाक रहे गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। वहीं चोरों ने नंद नगर बाजार में ही शंभू प्रसाद पुत्र स्व. रघुनाथ प्रसाद के जनरल स्टोर की दुकान है। वह रोज की भांति दुकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर रात में अंदर घुसे और जनरल स्टोर को खंगाला। जब वहां कुछ नहीं मिला तो वह उनके घर के अंदर घुुसे। चोरों ने घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शंभू को रविवार की सुबह उस समय हुई जब वह वैवाहिक समारोह से घर लौटा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। एक ही रात दो स्थानों पर चोरियों से जहां बाजारवासी सहमे हुए हैं। वहीं पुलिस डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन