{"_id":"67ee6e8ce903d2d9bf047069","slug":"thieves-rampage-ransacked-five-houses-in-one-night-committed-the-crime-by-breaking-the-lock-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : चोरों का तांडव, एक ही रात में पांच घरों को खंगाला, ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : चोरों का तांडव, एक ही रात में पांच घरों को खंगाला, ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम
Thu, 03 Apr 2025 04:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 04:48 PM IST
सार
निजामाबाद के बड़ागांव में चोरों ने जमकर तांडव किया। मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार इस घटना में लाखों का सामान लेकर चोर चंपत हो गए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की रात चोर पांच घरों का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर घर में रखा कीमती सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवसागर प्रजापति के घर में चोर बुधवार की रात में घुए गए। तीन कमरों का ताला तोड़कर कपड़े से भरा दो बक्सा घर के पीछे बाग में ले जाकर तोड़कर दिए। एक चांदी की पायल उनके हाथ लगी। भूसे के घर में भी चोरों ने सेंध काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कैलाश विश्वकर्मा के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसने का असफल प्रयास किए। लल्लू के घर में ताला तोड़कर एक कपड़े का बक्सा उठा ले गए। बगल में फेंक दिया और उसी के घर के बगल में अमरजीत के घर का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही जसवंत के घर का ताला तोड़कर एक कपड़े से भरा एक बक्सा उठा ले गए। बक्से को तोड़कर पास में ही फेंक दिया। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों को चोरी जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की सूचना फरिहा पुलिस चौकी पर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई।