{"_id":"613346844b9ffc3745026d7e","slug":"thieves-raid-on-bullion-shop-masked-miscreants-stolen-cash-with-gold-and-12-kg-silver-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान पर चोरों का धावा: आजमगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने गायब की नकदी, ले भागे सोना और 12 किलो चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान पर चोरों का धावा: आजमगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने गायब की नकदी, ले भागे सोना और 12 किलो चांदी
Sat, 04 Sep 2021 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Sep 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार स्थित सराफा की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने नकाब लगाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी मिठाई लाल पुत्र रामसेवक परशुरामपुर बाजार में सराफा की दुकान खोल रखे है। रोज की तरह शुक्रवार की रात भी वह दुकान बंद कर घर चले आए। देर रात अज्ञात चोर दुकान के पिछले हिस्से से नकाब लगाकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
चोर दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार नकद के अलावा 50 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 12 किग्रा चांदी चुरा कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह मिठाई लाल ने दुकान खोली तो अंदर का हाल देख कर उसके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार नकदी के साथ लाखों के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
उसने तत्काल यूपी 112 पर फोन करके सूचना दी। इसके बाद महराजगंज थाने पर पहुंच कर लिखित तहरीर भी दी है। घटना से बाजार वासियों में दहशत व्याप्त है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।