फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves looted goods worth lakhs from two houses within 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे के अंदर चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल

Wed, 22 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves looted goods worth lakhs from two houses within 24 hours
थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर चोरी की दूसरी घटना से क्षेत्र में दहशत मच गई है। रविवार की रात मिश्रौलिया गांव में दो घरों से 80 लाख का माल पार करने के 24 घंटे के अंदर ही सोमवार की रात चोरों ने बनवारीपट्टी गांव निवासी दो लोगों के घरों से लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी की दूसरी घटना की जानकारी होते ही पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव निवासी दो व्यक्तियों के घर से चोरों ने सोमवार की रात लगभग 80 लाख रुपये का माल पार किया था। इस घटना को अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि चोरों ने बनवारी पट्टी गांव निवासी दो व्यक्तियों के घर से पुन: लाखों का माल पार कर दिया। बनवारीपट्टी गांव निवासी चंद्रजीत यादव व कल्पनाथ यादव के घर में पीछे के रास्ते से घुसे चोर लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित चंद्रजीत के अनुसार चोर उनके घर से 25 हजार नकदी के साथ ही लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। वहीं कल्पनाथ ने बताया कि उनके घर से 4.5 लाख रुपये के जेवरात व 70 हजार नकद की चोरी हुई है। 24 घंटे के अंदर चोरी की दूसरी घटना से अतरौलिया पुलिस में दहशत मच गई है। आनन-फानन में अतरौलिया पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित परिवारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed