फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves entered the house through the shutter, stole jewelry worth more than one lakh

Azamgarh News: शटर के रास्ते घर में घुसे चोर, एक लाख से ज्यादा के आभूषण चोरी

Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the shutter, stole jewelry worth more than one lakh
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने अभिषेक कुमार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे लगे शटर के रास्ते अंदर घुसे और महिलाओं के आभूषणों से भरे तीन बक्से व एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि घर में रविवार की रात में अज्ञात चोर शटर के रास्ते घुस गए। आरोप है कि चोरों ने सबसे पहले घर के दो कमरों में सो रही महिलाओं के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे तीन बक्से और एक सूटकेस उठा ले गए। इनमें घर की महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो चोरी की घटना का पता चला।
विज्ञापन

घर में बिखरे सामान और गायब बक्से देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित अभिषेक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed