फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves entered the house from the back door away jewellery

Azamgarh News: पीछे की दरवाजे से घर में घुसे चोर ले गए जेवर और नकदी

Mon, 10 Jun 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house from the back door away jewellery
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के डाही बढ़यापार गांव में रविवार की रात चोर एक व्यक्ति के घर में पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरें में रखा दो बक्सा और एक सूटकेस ले गए। बक्से में 50 हजार रुपये नकद और लगभग ढाई लाख के जेवरात थे। सुबह होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के डाही बढ़यापार गांव निवासी कर्मराज पुत्र जौहर ने बताया कि रविवार की रात परिवार के साथ घर के बाहरी हिस्से में सोए थे। किसी समय चोर पीछे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद एक कमरे में रखा दो बक्सा और एक सूटकेस उठा ले गए। सुबह होने पर परिजन घर के अंदर गए तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर के कमरे से दो बक्सा और सूटकेस गायब था। जिसमें करीब ढाई लाख के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed