फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves blew jewelery and cash worth lakhs from two houses

दो घरों से चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात व नकदी

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew jewelery and cash worth lakhs from two houses
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी दो व्यक्तियों के घरों को चोरों ने सोमवार की रात खंगाल डाला। लाखों की नकदी व जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है।
विज्ञापन

चेवार सारंगपुर गांव निवासी कमलेश सिंह पुत्र बजरंगी सिंह व वीरेंद्र सिंह पुत्र श्याम नरायन सिंह के परिवार के लोग सोमवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। दे रात वीरेंद्र की छत पर चोर सीढ़ी लगा कर चढ़े और फिर सीढ़ी पर लगे दरवाजे का ताला तोड़ कर नीचे उतर आए। इसके बाद आलमारी व बक्सा आदि के तालों को तोड़ कर उसमें रखे सोने की चेन, दो अंगूठी, 20 हजार नकदी व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर कमलेश सिंह के घर के बारामदे में लगे चैनल में बंद ताला को तोड़ कर अंदर घुसे और जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उस कमरों की कुंड़ी बाहर से लगा दिया। इसके बाद अन्य कमरों में रखे आलमारी व बक्सों आदि को तोड़ कर दो चैन, दो अंगूठी, मांग टीका, घड़ी,चांदी का सिक्का, 20 हजार नकद व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह पीड़ित परिवार के लोग सो कर उठे तो घर के अंदर का हाल देख कर हक्का-बक्का रह गए। पीड़ित परिवारों की तरफ से देवगांव कोतवाली को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed