फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thief, cash and goods, shop and house

दुकान व मकान से चोरों ने उड़ाया नकदी व सामान

Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Thief,  cash and goods, shop and house
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने एक दुकान व एक मकान से हजारों रुपये नकदी के साथ ही कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की ओर से घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार रविवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में घुसे चोरों ने लगभग सत्तर हजार का माल पार कर दिया। दुकान मालिक रविंद्र मिश्रा सोमवार को जब दुकान पर पहुंचे तो अंदर का हाल देख कर दंग रह गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दिया है। वहीं सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा गांव निवासीनी किरन पत्नी राजेश के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 10 हजार नकदी के साथ ही हजारों के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामिनी अपने मायके गई हुई थी जबकि पति रोजीरोटी के लिए बाहर रहता है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची किरन ने बताया कि चोर घर में रखे 10 हजार रुपये नकद के अलावा एलईडी टीवी, जेवरात व अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। पीड़िता ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed