फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be greenery in Azamgarh, 53 lakh plants will be planted

धरा पर होगी हरियाली, रोपे जाएंगे 53 लाख पौधे

Wed, 21 Oct 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
There will be greenery in Azamgarh, 53 lakh plants will be planted
आजमगढ़। जिले की धरा इस बार हरियाली की चुनरी ओढ़ेगी। वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी पर्यावरण संरक्षण में साथ होंगे। अभियान चलाकर जनपद में 53 लाख छह हजार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही अधिकारी व कर्मचारी भी अपने कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएंगे। इसके लिए वन विभाग की 24 पौधशालाओं में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यह लक्ष्य पिछले सत्र की तुलना में अधिक है। इस बार 9,54,270 पौधे अधिक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। इसके सापेक्ष आजमगढ़ जनपद में 53,06,000 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 16,70,000 पौधे वन विभाग और 36,36,000 पौधे अन्य विभाग लगाएंगे। देखा जाए तो पिछले कई वर्षों से विभाग को प्रतिवर्ष दस फीसदी बढ़ा कर लक्ष्य दिया जाता है और कागजों में विभाग द्वारा इस लक्ष्य को पूरा भी किया जाता है लेकिन जनपद की हरियाली दिनों-दिन कम होती गई। वन क्षेत्र का दायरा भी सिकुड़ता गया। पौधों के रख-रखाव की जिम्मेेदारी किसकी है यह कोई बताने को तैयार नहीं है। पौधों की सुरक्षा पर शासन की ओर से भारी भरकत रकम भी अदा की जाती है। करोड़ रुपये खर्च कर लगाए गए पौधों में कितना सुरक्षित बचा है यह सभी जानते हैं।
विज्ञापन

पौधा लगा भूल जाते हैं जिम्मेदारी
पौधरोपण अभियान में वन विभाग के अलावे अन्य विभागों का भी पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। मगर यहां स्थिति यह है कि ज्यादातर विभाग पौधे लगाने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं। इस लापरवाही के चलते हर वर्ष लाखों रुपये के पौधे बर्बाद हो जाते हैं। पौधारोपण को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अब तक शासन से तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीद है इस बार भी पिछले साल की तरह जुलाई में एक ही दिन पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार लगाए गए पौधों पर एक नजर-----
2013-14 300626 पौधे
2014-15 197201 पौधे
2015-16 357547 पौधे
2016-17 569480 पौधे
2017-18 259241 पौधे
2018-19 1650091 पौधे
2019-20 6240706 पौधे
2020-21 4351730 पौधे
इस बार जिले में 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूरे जिले में ब्लाकवार अभियान चलाया जाएगा और लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण होगा। इस बार पौधों को बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - संजय बिश्वाल, प्रभारी डीएफओ, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed