फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a tussle between SP and BSP

सपा और बसपा के बीच होगा कुर्सी का घमासान

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
There will be a tussle between SP and BSP
आजमगढ़। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में सीधी लड़ाई होगी। यह स्थिति मंगलवार को हुई निर्दलीय उम्मीदवार जय प्रकाश यादव के नामांकन वापसी के बाद उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा समर्थित विजय यादव, भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार निषाद के साथ निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश यादव ने नामांकन किया था। इससे त्रिकोणात्मक लड़ाई की नौबत पैद हो गई थी। मंगलवार को जयप्रकाश यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा और सपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हो गई है। सपा ने इस सीट के लिए पूर्व मंत्री और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के बेटे विजय यादव पर दांव लगाया है और उसके पास सबसे अधिक 14 जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया लाल निषाद के पुत्र संजय निषाद को मैदान में उतारा है। भाजपा के पास 11 जिला पंचायत सदस्य हैं जबकि जीत के लिए 43 सदस्यों की दरकार है। इस तरह चुनाव का सारा दारोमदार निर्दलियों पर आ गया है। सपा और भाजपा दोनों दल पर्याप्त समर्थन का दावा कर रहे हैं लेकिन कौन कितने पानी में है इसका पता तो तीन जुलाई को मतदान के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed