फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be a close watch on the fair of Govind Sahib

गोविंद साहब के मेले पर रहेगी कड़ी निगहबानी

Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be a close watch on the fair of Govind Sahib
गोविंद साहब मंदिर। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। पौराणिक व एतिहासिक गोविंद साहब मेले में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। 13 दिसंबर की आधी रात के बाद से होने वाले गोविंद दशमी स्नान समेत पूरी मेला व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया गया है। विशेष स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे मेले में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा सकेगी। मेले को दो जोन में बांट दिया गया है। कई थानों के पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा पीएसी भी तैनात किए गए हैं। उक्त बाते रविवार को अंबेडकर नगर के डीएम व एसपी ने निरीक्षण के दौरान कही। कहा कि हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल के एतिहासिक गोविंद साहब मेले का मुख्य शुभारंभ सोमवार 13 दिसंबर की आधी रात के बाद से गोविंद दशमी स्नान के साथ होगा। मेले में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान है। ऐसे में मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन पाल व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गोविंद साहब मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की अराजकता क्षम्य नहीं की जाएगी। अवैध वसूली, गुंडागर्दी, दुकानदारों से दादागिरी कर उनका उत्पीड़न करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धालुओं का उत्पीड़न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम एवं एसपी ने अपने मातहतों के साथ गोविंद साहब पहुंच महात्मा की समाधि पर मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया और आगामी 13 दिसंबर को गोविंद दशमी मुख्य स्नान पर्व से शुरू हो रहे पौराणिक मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके अलावा मेले की सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत प्रसाद वितरण व साधु संतों के रहन-सहन आदि व्यवस्था पर संबंधित को लापरवाही न बरतने का भी आदेश दिया। पुलिस द्वारा अवैध उगाही अथवा पार्किंग के नाम पर वसूली की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार कटका, थानाध्यक्ष संत कुमार मेला कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह यादव, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव मेला समिति अध्यक्ष भौमेंद्र सिंह पप्पू, ग्राम प्रधान वेद प्रकाश यादव गोविंद साहब न्यास परिषद अध्यक्ष बाबा भगेलु दास, बाबा प्रेमदास व वीरेंद्र दास समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed