फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was silence on the streets, the police looked attentive

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, चौकस दिखी पुलिस

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was silence on the streets, the police looked attentive
फोटो संख्या---
विज्ञापन

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, चौकस दिखी पुलिस
- पहले पुलिस ने किया रात्रि कर्फ्यू के बारे में जागरूक, यात्रियों की आवाजाही बनी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जिले में रात्रि कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार की रात सड़कों पर सन्नाटा दिखा। क्रिसमस पर गिरजाघर के पास लगे मेले को रात 9 बजे तक समाप्त करा दिया गया। दुकानें भी बंद हो गईं। रोडवेज पर यात्रियों की आवाजाही जरूर थी लेकिन पुलिस भी चौकस रही।
कोविड संक्रमण के देखते हुए सरकार ने शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। पहले दिन रात 11 बजे से पहले ही ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा हो गया। जिलाधिकारी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच जरूरी सेवाओं के अलावा किसी के आने-जाने पर पाबंदी है। कर्फ्यू का पहला दिन होने के कारण शनिवार को पुलिस ने लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ गया। शनिवार शाम से ही पुलिस सड़कों पर सक्रिय हो गई थी। बाजारों में अनाउंस करके कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी। रात में भी सड़कों पर घूमकर कर्फ्यू का पालन कराया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार व थानाध्यक्षों ने भ्रमण कर नाइट कर्फ्यू का पालन कराया।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार का कहना है कि रात 11 बजे के बाद किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। जरूरी सेवाओं, उद्योगों में काम करने वालों को छोड़कर कोई भी बिना वजह सड़क पर मिला तो रविवार से सख्ती की जाएगी। रेलवे एवं बस स्टेशन आने-जाने की छूट रहेगी। कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed