फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was hustle and bustle in the Main Chowk area regarding Raksha Bandhan

रक्षा बंधन को लेकर मुख्य चौक क्षेत्र में रही चहल-पहल

Sat, 21 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
There was hustle and bustle in the Main Chowk area regarding Raksha Bandhan
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र से राखी की खरिदारी करती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रक्षा बंधन की खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। राखी की दुकानों के साथ ही सोने-चांदी की दुकानों के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए चांदी की राखियां भी खरीदी।
विज्ञापन

जनपद में रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर लोग शनिवार को बाजारों में खरीदारी को उमड़ पड़े। नगर के मुख्य चौक पर कई दिन पहले से ही आकर्षक राखियों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों द्वारा जमकर राखी की खरीदारी की गई। इसके बाद लोगों ने मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई की खरीदारी भी की। बहुत सी बहनों ने सजावटी राखी के स्थान पर चांदी की राखी को तवज्जो दी। उनके द्वारा सोने चांदी की दुकानों पर पहुंचकर चांदी की राखियां खरीदी गई। सजवाटी राखी जहां पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये की कीमत में मिल रही थी। वहीं चांदी की राखियां 400 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक बिक्री हुई। कोरोना और महंगाई के बीच बहनों द्वारा की जा रही खरीदारी के चलते पूरे दिन चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मी जाम लगने से बचाने के लिए लोगों को चलते रहने की सलाह देते नजर आए।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन बहनों द्वारा भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की जाती है। इसे श्रावणी उपाकर्म के नाम से भी जाना जाता है। रविवार की सुबह 5.37 बजे से शाम को 5.01 बजे तक रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित गिरिजाशंकर पाठक, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed