{"_id":"607c211b376b003efe4d9ebc","slug":"there-was-a-widespread-impact-of-the-closed-in-azamgarh-the-silence-on-the-streets-shops-closed-from-the-city-to-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बंदी का व्यापक असर दिखा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बंदी का व्यापक असर दिखा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दुकानें
Sun, 18 Apr 2021 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
सूना पड़ा बिंद्राबाजार में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार की सुबह से ही पूर्ण बंदी का व्यापक असर देखने को मिला। सड़कों पर सन्नाटा रहा। शहर से लेकर गांव तक की सभी दुकानें बंद रहीं। लोग घरों में ही कैद रहे। बिना काम के सड़कों पर निकलना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में रविवार को पूर्ण बंदी करने का आदेश जारी किया गया है। जिसका असर जनपद में रविवार की सुबह से ही देखने को मिला। सुबह से ही सड़कें सूनी रही। मार्निंग वाक पर इक्का-दुक्का लोग ही निकले। सुबह आठ बजते-बजते हर चौराहे तिराहे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। हर आने-जाने वाले लोगों को रोका जा रहा था।
विज्ञापन
सिर्फ मतदान ड्यूटी में लगे लोगों को और बाहर निकलने की ठोस वजह बताने वालों को ही आगे जाने की इजाजत दी जा रही थी। बाकी को लौटा दिया गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी सामानों के लिए ही लोग बाहर ही निकले और खरीदारी कर घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन