{"_id":"6765bd319df1a410380ece54","slug":"there-was-a-fight-and-firing-in-the-yard-12-people-including-6-named-accused-were-booked-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-125008-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यार्ड में हुई मारपीट और फायरिंग, छह नामजद समेत 12 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यार्ड में हुई मारपीट और फायरिंग, छह नामजद समेत 12 पर मुकदमा
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर में स्थित एक वाहन एजेंसी के यार्ड में किस्त वसूली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इतना ही नहीं एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव निवासी राजवीर सिंह (अंकित) ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। बताया कि वाराणसी के रहने वाले समीर कौशिक का आजमगढ़ के पासीपुर में स्थित महिंद्रा फस्ट च्वाइस का यार्ड है। आरोप है कि उसकी गाड़ी खीचने से संबंधित मामले को लेकर 19 दिसंबर को अपने यार्ड में उसे बात करने के लिए बुलाए थे।
अंकित अपने साथी रजनीश सिंह के साथ वहां गया और वह लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। शाम करीब छह बजे थे तभी रौनापार थाना क्षेत्र के करखियां गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह (मिंटू सिंह) के साथ मऊ जनपद के गोलू यादव, खुरहट निवासी मोनू यादव (जयहिन्द), राहुल द्विवेदी, विवेक तिवारी व अन्य पांच छह की संख्या में लोग यार्ड के अंदर घुसकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
लोहे के राड से अंकित के सिर पर मारा इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कौशलेंद्र सिंह (मिंटू) के द्वारा अंकित को निशाना लगाते हुए असलहा निकाल कर फायर किया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित छह अज्ञात खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मामले की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जहां तक रही बात लाइसेंसी असलहे से फायरिंग होने की तो जांच की जा रही है। जांच में पुष्टि होने पर असलहे का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।