फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no space for pedestrians on the footpaths in the markets

Azamgarh News: बाजारों में फुटपाथ पर पैदल चलने की जगह नहीं

Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There is no space for pedestrians on the footpaths in the markets
जिले के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है। फुटपाथ पर पैदल चलने के लिए जगह नहीं है। दुकानदार फुटपाथ और सड़क पर दो से तीन फुट तक सामान सजाते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे बाजारों में दिनभर जाम लगा रहता है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सिर्फ कागजी है। शहर के मुख्य चौक पर रोजाना बीस हजार लोग आते हैं। पटरी और नाली पर दुकानदारों कब्जा है। सब्जी मंडी चौराहे पर भी यही हाल है। मोड़ पर फल कारोबारियों का कब्जा है। सिविल लाइन पर दुकानदार सड़क किनारे रजाई गद्दे रखते हैं। पटरी पर ठेले वालों का कब्जा रहता है। तकिया, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी पर भी अतिक्रमण की भरमार है। नगरपालिका के ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटावाया जाएगा। दुकानदारों से अपील की गई है कि वह अपना सामान सड़क और पटरी पर न लगाएं।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed