फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no access road to the water supply site in 20 villages

Azamgarh News: 20 गांवों में जलकल स्थल तक पहुंच मार्ग नहीं

Sat, 27 Sep 2025 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
There is no access road to the water supply site in 20 villages
आजमगढ़। हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए चल रही जल जीवन मिशन योजना में 20 गांवों में जलकल स्थल पर पहुंचने का मार्ग ही नहीं है। इसके कारण जलकल स्थान से पाइप लाइन जुड़ नहीं पा रही है। वहीं, पांच गांवों में पेयजल परियोजना के लिए जमीन ही नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जिले में हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए 1461 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसमें से 285 का काम पूरा हो चुका है, अन्य पर काम चल रहा है।
योजना को शुरू हुए पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जिले के अतरौलिया ब्लॉक के हर्दिया आदिलपुर, बोछीपट्टी, पवई ब्लॉक के गद्दोपुर, मार्टीनगंज ब्लॉक के सहिजना और फूलपुर ब्लॉक के नूरपुर गांव में अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

नूरपुर गांव में प्रशासन की तरफ से दो जगहों पर जमीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन दोनों जगहों पर सेलाइन वाटर (खारा पानी) मिलने से अब नई जमीन की तलाश की जा रही है। जबकि मेंहनगर ब्लाॅक के सरायभादी, बिशुनपुर, फिनीनी झौवां, ठेकमा ब्लॉक के बिकापुर, मिर्जापुर ब्लॉक के कमलपुर, बधरिया, गंगापुर, बिजौउरा, रानी की सराय ब्लॉक के अंधुरी, पल्हनी ब्लॉक के बद्दोपुर, बिलरियागंज ब्लॉक के श्रीनगर सियरहा, हसनपुर, हरखपुर पांडेय चेवार आदि में पहुंच मार्ग न होने के कारण जलकल स्थान से पाइप लाइन जुड़ नहीं पा रही है। ऐसे में ग्रामीण आबादी को समय से नल से जल मिलना मुश्किल होगा क्योंकि इन गांवों में पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन देने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed