फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are a thousand potholes on the road, people getting injured by falling

सड़क पर हैं एक हजार गड्ढे, गिरकर घायल हो रहे लोग

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
There are a thousand potholes on the road, people getting injured by falling
बेलइसा ओवर ब्रिज की सड़क पर गड्ढे। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बारिश ने जनपद की सड़कों का हाल खराब कर दिया है। तीन दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने हाल ही में बनी सड़कों की कलई खोल दी। बेलइसा सब्जी मंडी से हरिबंशपुर तिराहा तक सड़क पर एक हजार से अधिक गड्ढे होंगे। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से वाराणसी के लिए जा रहे हों तो आपको विश्वकर्मा मंदिर तिराहा से सब्जी मंडी चौराहा तक सतर्क होकर वाहन चलाना पड़ेगा। कारण कि थोड़ी सी असावधानी से आपकी जान भी जा सकती है। सड़क पर बने गड्ढे आपके मौत का कारण बन सकते हैं। जबकि लाखों रुपये खर्च कर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उक्त सड़क का निर्माण हर तीन से चार महीने बाद किया जा रहा है। कुछ माह पूर्व ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बेलइसा सब्जी मंडी से लेकर विश्वकर्मा मंदिर तिराहा तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत किया गया था। लगातार हो रही बारिश से पूरी सड़क की गिट्टियां उखड़ गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो जा रहे हैं। जिससे दुर्घटनाएं होने लगी है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि सड़क पर चलना भारी पड़ रहा है। यदि हम विश्वकर्मा मंदिर से बेलइसा सब्जी मंडी तक की बात करें तो इतनी दूरी में कम से कम एक हजार बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के कारण यह गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।विजय सिंह, एई लोक निर्माण विभाग खंड-5 ने बताया कि बारिश के कारण सड़क टूटी है। मरम्मत जल्द कराया जाएगा। जिससे राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed