फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then the water level of Ghaghra started increasing, cutting also continued

फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, कटान भी जारी

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Then the water level of Ghaghra started increasing, cutting also continued
गांगेपुर परसिया में हो रही कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर तीन सेमी और डिघिया पर पांच सेमी रविवार को बढ़ा। जलस्तर बढ़ने के बाद भी नदी की कटान में कमी नहीं आई है। वहीं महुला गढ़वल बांध पर बनी बाढ़ चौकियों से कर्मचारी नदारद है।
विज्ञापन

तेजी से हो रही कटान लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही है। बगहवा में आज भी 15 मकान कटान की जद में हैं।डिघिया नाले पर शनिवार को नदी का जलस्तर 70.45 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को पांच सेमी घटबढ़कर 70.50 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बदरहुंआ नाले पर शनिवार को नदी का जलस्तर 71. 11 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को तीन सेमी बढ़कर 71.14 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। नदी के जलस्तर में आ रही लगातार दो दिनों से कमी के बावजूद आज मामूली बढ़ोतरी हुई है। कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच जगहों पर नदी की कटान तेज हो गई है। बगहवा गांव के पास 15 मकान नदी के मुहाने पर हैं। नदी की तेज कटान से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लगातार नदी के घटते जलस्तर के बीच आज मामूली बढ़ोत्तरी देवारा के लोगों की दुश्वारियां घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। परसिया, गांगेपुर, झगरहवा, देवारा खास राजा और वासु का पूरा में कटान तेज हो गई है। तहसीलदार सगड़ी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि अभी बाढ़ की हालत स्थिर है। किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं महुला गढ़वल बांध पर 43 किमी की दूरी में 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। महुला, गागेपुर, हाजीपुर, जमुवारी, हैदराबाद, इस्माइलपुर, कुढ़ही, औघड़गंज, उल्टाहवा आदि जगहों सभी विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ के समय कर्मचारी नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed