फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then the tyre burst, the pickup overturned, two injured

Azamgarh News: फिर फटा टायर, पलटी पिकअप, दो घायल

Wed, 12 Jun 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Then the tyre burst, the pickup overturned, two injured
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज टायर फटने की घटनाएं हो रही है। सोमवार को टायर फटने से जहां खरबूजा लदी टाटा 407 पलट गई थी। वहीं मंगलवार की भोर में बाराबंकी से गाजीपुर जा रही पिकअप का टायर फट गया और वह पलट गई। पिकअप का चालक अंकुर (25) जो मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी है घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाराबंकी से टमाटर लेकर गाजीपुर जा रही पिकअप का टायर फट गया। जिससे उसमें बैठा चालक घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए सीएचसी पवई भेका गया।
विज्ञापन


संदिग्धावस्था में कबाड़ बिनने वाले युवक की मौत

मेंहनगर। कस्बा के जवाहर नगर निवासी एक युवक की बीती रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर कस्बा के जवाहर नगर निवासी अजय चौहान (26) उर्फ गुद्दन पुत्र स्व. हीरा चौहान कस्बा के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ कबाड़ बीनने का काम करता था। सोमवार को दोनों नित्य की भांति एक साथ काम पर निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि शाम को अजय के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। इस पर कस्बा में ही एक डाक्टर के पास गया और दिखाया, जहां डाक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत और खराब होने लगी। रात लगभग साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed