फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then ATS reached Azamgarh, interrogated three

फिर आजमगढ़ पहुंची एटीएस, तीन से की पूछताछ

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Then ATS reached Azamgarh, interrogated three
संशोधित-------- छोड़े गए युवकों के नाम हटाए हैं
विज्ञापन

फिर आजमगढ़ पहुंची एटीएस, तीन से की पूछताछ
आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े साक्ष्यों की तलाश में आई थी टीम
कोई सुराग न मिलने पर तीनों युवकों को छोड़ दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमिलो (आजमगढ़)। मुबारकपुर थानाक्षेत्र के अमिलो में बृहस्पतिवार को एक बार फिर एटीएस पहुंची। इसके सदस्य गांव से तीन युवकों को उठाकर मुबारकपुर थाने ले गए। वहां आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े साक्ष्यों की बाबत पूछताछ की। कोई सुराग हाथ न लगने पर तीनों को शाम को छोड़ दिया।
आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते राजनैतिक दल एआईएमआईएम से जुड़े सबाउद्दीन को एटीएस ने तीन अगस्त को अमिलो से उठाया था। उसके साथ दो और युवकों को उठाया गया था। लखनऊ में नौ अगस्त को एटीएस ने सबाउद्दीन को आईएसआईएस से जुड़ा आतंकी करार दिया था। इसके साथ ही उस पर जेहाद के लिए युवाओं को तैयार करने का आरोप भी लगाया था। बृहस्पतिवार को एसटीएस की टीम फिर कस्बे में पहुंची। टीम के सदस्य पहले आतंकी सबाउद्दीन के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद अमिलो बाजार से दो युवको को उनकी दुकान से उठा लिया। यहां से टीम के सदस्य एक अन्य घर पहुंचे और वहां से एक युवक को हिरासत में लिया। पूर्व में सबाउद्दीन के साथ उठाए जाने के बाद छोड़ दिए गए जीशान से भी पूछताछ की। ओमैर राशिद के घर भी टीम पहुंची। उठाए गए तीनों युवकों को एटीएम मुबारकपुर थाने पर लेकर पहुंची और वहां कड़ाई से पूछताछ की गई। कोई साक्ष्य न मिलने पर एटीएस ने तीनों को छोड़ दिया। इसके बाद बौरे हाजी मस्जिद के पास स्थित बांस की खूंटी व पोखरी का नक्शा भी बनाया। इसके बाद एटीएस की टीम मुबारकपुर से निकल गई।
विज्ञापन

---
युवकों का कुछ बताने से इनकार
अमिलो। एटीएस आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े किसी साक्ष्य की तलाश में आई थी। एटीएस के जिम्मेदारों ने तो इस बात का कोई खुलासा नहीं किया कि साक्ष्य क्या है लेकिन जानकारी मिली है कि सबाउ्दीन की कोई पेन ड्राइव एटीएस टीम खोज रही है। उठाए गए तीनों युवकाें के साथ उनके परिजन भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सबाउद्दीन के कपड़े व दवा ले गई टीम
अमिलो। एटीएस के सदस्यों ने भाई सालिम से सबाउद्दीन के कपड़े व दवाएं मंगवाई और उसे अपने साथ ले गई। सालिम के अनुसार सबाउ्दीन को सांस फूलने की बीमारी है।
---
कोट...
सबाउद्दीन मामले में एटीएस ने लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। उसी मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में टीम जिले में आई थी और सबाउद्दीन से हुई पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही कुछ युवकों को थाने पर लाकर पूछताछ की।
- अनुराग आर्य, एसपी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed