फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft incident not disclosed

चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा

Sat, 12 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Theft incident not disclosed
नगर पंचायत जीयनपुर के अजमतगढ़ रोड पर स्थित फर्नीचर की दुकान में हुए चोरी की घटना का 36 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन

जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर निवासी सलीम अहमद की अजमतगढ़ रोड पर फर्नीचर की बड़ी दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया था। मुंह बांधे हुए चोरों की तस्वीर भी दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद है। घटना को 36 घंटे हो गए है, इसके बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। कोतवाल दिनेश कुमार यादव का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द ही चोरी की इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed