फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The youth who came for treatment fell from the second floor of the medical college and died

उपचार कराने आया युवक मेडिकल कालेज के दूसरे तल से गिरा मौत

Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The youth who came for treatment fell from the second floor of the medical college and died
राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के दूसरे तल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवक मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए आया था।
विज्ञापन

सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नियाज़ हसन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बुंदा गॉव निवासी 20 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र राम अवध यादव शुक्रवार दोपहर 2 बजे अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इलाज कराने आया था । वह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ़ नर्स अनिता यादव का रिश्तेदार था । दिन में अचानक वह द्वितीय तल से नीचे गिर गया। वह कैसे गिरा इसका कोई अस्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था । आनन-फानन में उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हालत गंभीर देख परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । उधर, अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों के अनुसार वह कूद कर रेलिंग पर बैठना चाह रहा था परंतु अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed